फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि फिल्म 'हासिल' के लिए इरफान खान उनकी पहली पसंद नहीं थे। धूलिया ने कहा, "मैंने मनोज बाजपेयी से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने विलेन की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था।" उन्होंने आगे कहा, "मनोज के इनकार के बाद मैंने इरफान खान से संपर्क किया था।''