महाकुंभ में कथित तौर पर 45 दिन में ₹30 करोड़ की कमाई करने वाले नाविक परिवार के सदस्य पिंटू महरा के हिस्ट्रीशीटर होने की खबरों पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है, "योगी आदित्यनाथ जी, अपने सूचना सलाहकारों को बर्खास्त कीजिए।" उन्होंने कहा, "सोचिए भला, आपसे एक कुख्यात अपराधी का विधानसभा में इतना महिमा मंडन करवा डाला। हद है!"