inshorts

'हनुमान अंश' अब ओटीटी पर आई, जानें कहां देखें

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' अब ओटीटी पर आ गई है। फिल्म 27 नवंबर से सोनी लिव पर हिंदी में स्ट्रीम हो रही है। वहीं, 29-नवंबर से यह तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और गुजराती में नेटफ्लिक्स पर भी आएगी। ₹2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹450 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।