'हमें चाहिए कट्टर हिंदू प्रधानमंत्री', राजा भैया के पिता ने की CM योगी को PM बनाने की मांग
कुंडा (यूपी) में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा के दौरान विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के पिता उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा कि हिंदू विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए कट्टर हिंदूवादी प्रधानमंत्री चाहिए और इस समय योगी आदित्यनाथ ही इसके लिए उपयुक्त हैं।