'हम' की शूटिंग के समय मैं AC गाड़ी में आराम करता था, रजनीकांत फर्श पर सोते थे: अमिताभ
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बताया है कि फिल्म 'हम' (1991) की शूटिंग के दौरान ब्रेक में वह अपनी एसी गाड़ी में आराम करते थे जबकि उनके को-ऐक्टर रजनीकांत फर्श पर सोते थे। उन्होंने कहा कि रजनीकांत सभी स्टार्स में सर्वोच्च हैं। गौरतलब है कि आगामी फिल्म 'वेट्टैयन' में अमिताभ व रजनीकांत करीब 33 साल बाद एकसाथ नज़र आएंगे।