जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि किश्तवाड़ और कटरा यात्रा के दौरान (प्राकृतिक आपदा में) राज्य की 1500 किलोमीटर की सड़क टूट गई और 300 पुल बह गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य की प्रस्तावित यात्रा को लेकर कहा, "प्रधानमंत्री से हम अच्छे राहत पैकेज की मांग करेंगे ताकि अपने लोगों को मुवाअज़ा दे सकें।"