छतरपुर (एमपी) में आयोजित 'सांसद खेल महोत्सव' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देरी से पहुंचने पर बीजेपी सांसद वीडी शर्मा पर एक छात्रा भड़क गई जिसका वीडियो सामने आया है। छात्रा ने सांसद से कहा, "नमस्ते तो ठीक है...लेकिन हमारे पास इतना फालतू टाइम है क्या?" जिसके बाद सांसद ने सफाई देते हुए कहा कि गलतफहमी के चलते ऐसा हुआ।