ऐक्ट्रेस युविका चौधरी ने बताया है कि जब उनकी और उनके पति प्रिंस नरूला के अलग होने की खबरें आ रही थीं तब दोनों के बीच थोड़ी दूरियां आ गई थीं। उन्होंने कहा, "मैं उस वक्त गर्भवती थी...और अपने मायके चली गई थी।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने उस वक्त चुप्पी साधे रखी... क्योंकि बेबी ज़्यादा ज़रूरी था...लोगों के सवाल नहीं।"