'हमारे हाथ बंधे नहीं हैं! चुनाव में खेला हुआ तो चुप नहीं बैठेंगे'; SIR विवाद के बीच भड़का SC
आंध्र प्रदेश के निकाय-चुनाव में YSRCP ने आरोप लगाया कि हिंसा के कारण उसके उम्मीदवार नामांकन नहीं भर सके जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव में गड़बड़ी की आशंका हो तो अदालतों के हाथ बंधे नहीं हैं। कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से नामांकन की समय-सीमा बढ़ाने पर विचार करने और अंतिम सूची 23-अक्टूबर तक टालने को कहा।