दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2023 से दिल्ली में 450 तरह के मेडिकल टेस्ट फ्री करने की घोषणा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जो लोग निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करा सकते उन्हें इस पहल से मदद मिलेगी।" दिल्ली सरकार के अस्पतालों में फिलहाल 212 तरह के मेडिकल टेस्ट फ्री हैं।