inshorts

क्या घर में आ रहा मिलावटी बेसन? जानें FSAAI ने क्यों तय की लेड-कैडमियम सीमा

FSSAI ने 1 दिसंबर 2026 से बेसन समेत सभी दालों के आटे में लेड और कैडमियम की मात्रा की सीमा तय कर दी है। ये भारी धातुएं मिट्टी और पानी के ज़रिए फसलों में पहुंचती हैं और सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। नए नियम के तहत कंपनियों को बेसन की जांच कर तय मानकों का पालन करना होगा।