For the best experience use inshorts app on your smartphone

Science News

CPCB की 2012 की स्टडी के मुताबिक, दिल्ली के 43.5% स्कूली बच्चों के फेफड़ों की क्षमता सामान्य से कम पाई गई थी। इसके बावजूद पटाखों पर प्रतिबंध लागू करना सरकारों के लिए चुनौती बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केवल आदेशों से प्रदूषण नहीं रुकेगा, इसके लिए लोगों की भागीदारी और जागरूकता जरूरी है।
short by / 06:35 pm on 07 Nov
सऊदी अरब के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर अहमद अब्दुल्ला ने पटना (बिहार) के AIOR सुपरस्पेशिऐलिटी यूनिट में 3 सप्ताह की अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप पूरी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने रोबोटिक-असिस्टेड हिप ऐंड नी रिप्लेसमेंट और रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लिया।
short by / 09:12 pm on 07 Nov
भारत का दवा उद्योग जेनेरिक दवाओं से आगे बढ़कर पेटेंट, कॉम्प्लेक्स और हाई-वैल्यू दवाओं के निर्माण पर फोकस कर रहा है। सितंबर 2026 में घरेलू दवा बाज़ार 17.1% बढ़ा जो तीन साल की सर्वाधिक मासिक वृद्धि बताई जा रही है। गौरतलब है कि FY25 में भारत ने $4.35 बिलियन की API आयात की, जिसमें चीन की हिस्सेदारी 73.71% रही।
short by / 10:45 am on 08 Nov
नासा ने 2 साल बाद नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती शुरू की है। आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत चंद्रमा पर स्थायी बेस बनाने के लिए एजेंसी अपनी टीम बढ़ाना चाहती है। इच्छुक उम्मीदवार 3 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयन 2027 के अंत तक पूरा होगा और प्रशिक्षण 2028 की शुरुआत में शुरू होगा।
short by / 03:51 pm on 08 Nov
नेशनल फार्मास्‍यूट‍िकल प्राइस‍िंंग अथॉर‍िटी (NPPA) ने आज से कैंसर की 137 दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित कर दिया, जिससे कीमतें 50% तक कम हो गईं। 679 ब्रांड्स में 50% से अधिक कटौती हुई, कुछ दवाएं ₹1 लाख से घटकर ₹4,000 में मिलेंगी। सरकार का अनुमान है कि मरीजों को सालाना ₹3,540 करोड़ की बचत होगी।
short by / 04:57 pm on 09 Nov
SpaceX 14 नवंबर को स्टारशिप का 15वां परीक्षण उड़ान आयोजित करेगा, जिसके लिए अंतिम सरकारी मंजूरी का इंतजार है। यह यान 24 घंटे से कम में पृथ्वी के 14 चक्कर लगाएगा और भारत के ऊपर से गुजरेगा। मिशन में 26 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट तैनात होंगे और पहली बार दोनों रॉकेट स्टेज मैकेनिकल आर्म्स से रिकवर की जाएंगी।
short by / 03:09 pm on 10 Nov
NASA के पर्सिवरेंस रोवर ने सुपरकैम उपकरण से मंगल की चट्टानों में क्रोमियम युक्त कोरंडम की पहचान की है, जो माणिक (रूबी) के समान खनिज परिवार से है। ये क्रिस्टल उच्च गर्मी और दबाव में बनते हैं, जो प्राचीन क्षुद्रग्रह टकरावों के संकेत देते हैं। वैज्ञानिक जेजेरो क्रेटर क्षेत्र में गहन जांच जारी रखे हैं।
short by / 03:29 pm on 10 Nov
ऑस्ट्रेलियाई स्टार्टअप डिराक ने सिडनी के एक डाटा सेंटर में 8-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर स्थापित किया है। यह दुनिया का पहला कमर्शियल फील्ड टेस्ट है। यह सिस्टम AI सर्वर की बिजली खपत घटाने में मदद करेगा। कंपनी का लक्ष्य 2029 तक 1.5 लाख क्यूबिट्स बनाने का है और देश में पहले से इस क्षेत्र में 50+ कंपनियां काम कर रही हैं।
short by / 03:56 pm on 10 Nov
CSIR-CCMB के वैज्ञानिकों ने CRISPR तकनीक से टीबी बैक्टीरिया के प्रोटीन परिवहन मार्गों SecA1 और Tat को निशाना बनाया है। इन्हें ब्लॉक करने से बैक्टीरिया की वृद्धि धीमी पड़ी और सेल-मेंब्रेन को नुकसान पहुंचा। यह खोज ड्रग-रेजिस्टेंट टीबी के नए इलाज विकसित करने की राह खोलती है जो भारत जैसे टीवी के अधिक मामले वाले देशों के लिए अहम है।
short by / 05:05 pm on 10 Nov
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 अब तक के सबसे गर्म 4 वर्षों में से एक रहेगा। जनवरी-सितंबर 2026 में वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.47°C अधिक रहा और अल नीनो के कारण यह और बढ़ सकता है। ये निष्कर्ष तुर्की में 9-20 नवंबर को होने वाली वैश्विक जलवायु वार्ता को प्रभावित करेंगे।
short by / 06:35 pm on 10 Nov
NASA के एस्केपेड-मिशन के दोनों यानों ने 7 और 9 नवंबर को 'पावर्ड अर्थ फ्लाईबाई' (पृथ्वी के पास इंजन चलाकर दिशा बदलने की तकनीक) से अपनी दिशा मंगल की ओर मोड़ी। नवंबर, 2025 में लॉन्च हुए यान सितंबर, 2027 तक मंगल पर पहुंचेंगे और वहां चुंबकीय वातावरण का अध्ययन करेंगे। NASA ने पहली बार इस तकनीक का उपयोग किया है।
short by / 10:06 pm on 10 Nov
कैल्टेक के DARPA फंडिंग से बनाए ASTRA रोबोट ने अंतरिक्ष में 1.4 मीटर रिफ्लेक्टर-ऐंटीना का सपोर्ट ढांचा तैयार कर इतिहास रचा है। यह भविष्य में अंतरिक्ष में बड़े ऐंटीना-सोलर पैनल बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। DARPA ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिससे धरती से भारी पार्ट्स लॉन्च करने के बजाय उन्हें अंतरिक्ष में बनाया जा सके।
short by / 10:43 pm on 10 Nov
रोबोट क्वेस्टर ने 8 नवंबर को अंटार्कटिक आइस अल्ट्रा रेस में हिस्सा लिया लेकिन माइनस 24 डिग्री सेल्सियस की ठंड में केवल 3 किलोमीटर बाद ही वह रेस से बाहर हो गया। थर्मल जैकेट पहनने के बावजूद लिथियम-आयन बैटरी ने काम करना बंद कर दिया जिससे पता चलता है कि अत्यधिक ठंड में रोबोट तकनीक अभी भी अपर्याप्त है।
short by / 10:53 pm on 10 Nov
कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और अबतक 11,042 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 5,387 लोगों की मौत हुई है। मई के मध्य में इस प्रकोप की घोषणा की गई थी। बुंदिबुग्यो वायरस से फैला संक्रमण देश के 26 में से आठ प्रांतों तक पहुंच चुका है और इसका कोई ज्ञात टीका/उपचार उपलब्ध नहीं है।
short by / 02:20 pm on 11 Nov
नासा के भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने बताया कि ISS पर रहने के दौरान उनका 2 किलोग्राम वजन कम हुआ। कम गुरुत्वाकर्षण में शुरुआती 2 सप्ताह में शरीर का करीब 10% वजन घटता है। अंतरिक्ष में स्प्रिंग-आधारित डिवाइस से वजन मापा जाता है, जो भविष्य के मिशनों की सुरक्षा योजना में सहायक है।
short by / 02:26 pm on 11 Nov
WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने चेतावनी दी कि वायु प्रदूषण शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचाता है और यह एक गंभीर स्वास्थ्य आपातकाल है। उन्होंने भारत से एयर क्वालिटी हेल्थ इंडेक्स (AHQI) अपनाने और बच्चों व कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना बनाने की अपील की।
short by / 03:38 pm on 11 Nov
इसरो (ISRO) ने तमिलनाडु स्थित अपने केंद्र पर GSLV-F19 मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया। इंजन 200 सेकेंड तक चला। यह परीक्षण NVS-04 सैटेलाइट लॉन्च का रास्ता साफ करता है, जो भारत के देसी नेविगेशन सिस्टम NavIC का हिस्सा है, जिसे आप देसी GPS भी कह सकते हैं।।
short by / 09:14 pm on 11 Nov
वैज्ञानिकों ने मार्शल आइलैंड्स में बिकार और बोकाक नाम के दो मूंगा द्वीप खोजे हैं, जहां इंसानों का हस्तक्षेप न के बराबर है। 2023 के अभियान में 266 रीफ मछली प्रजातियां, 17 समुद्री पक्षी और कछुओं के ठिकाने मिले। वैज्ञानिकों ने इन्हें पृथ्वी का खजाना बताया, लेकिन चूहों और जलवायु परिवर्तन से खतरे की चेतावनी भी दी है।
short by / 09:32 pm on 11 Nov
अरबपति एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने जर्मनी की सिंगुलस टेक्नोलॉजीज के साथ $69 मिलियन (करीब ₹620 करोड़) का समझौता किया है। इसके तहत सैटेलाइट के लिए हाई-एफिशिएंसी सोलर सेल बनाने के उपकरण खरीदे जाएंगे जिससे अंतरिक्ष में AI कंप्यूटिंग की क्षमता बढ़ाई जा सकेगी।
short by / 02:06 pm on 12 Nov
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone