1 दिन में ₹461 अरब घटी मस्क की संपत्ति

टेस्ला का बाज़ार पूंजीकरण $1 लाख करोड़ से नीचे आने से उसके सीईओ व दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेटवर्थ एक दिन में $6.2 अरब (₹461 अरब) घट गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति घटकर $279 अरब रह गई है। इससे पहले मस्क ने एक सप्ताह में टेस्ला के $6.9 अरब के शेयर बेचे थे।