टाटा समूह की प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी टाटा संस का नेट प्रॉफिट पिछले 5-वर्षों में लगभग 10-गुना बढ़ गया है। 2024-25 में कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर ₹26,232 करोड़ और राजस्व बढ़कर ₹38,835 करोड़ हो गया। लिस्टेड कंपनी टाटा मोटर्स ने ₹4,45,939 करोड़ के साथ समूह में सर्वाधिक राजस्व अर्जित किया। इसके बाद क्रमशः टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ और टाटा स्टील हैं।