10 जून तक एनसीपी में शामिल हो जाएंगे संजय राउत: बीजेपी विधायक नितेश राणे का दावा

महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे ने 10-जून तक शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के एनसीपी में शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने 'सांप' को दूध पिलाया है और राउत, बालासाहेब ठाकरे के नहीं हुए तो उद्धव के क्या होंगे। बकौल राणे, महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ दिनों में 'भूकंप' आने वाला है।