केमिकल सेक्टर की कंपनी बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड अपने ₹10 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को ₹1 के फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटेगी। वहीं, कंपनी अपने शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर 2 शेयर के बदले एक शेयर बोनस में देगी। बोनस और स्टॉक स्प्लिट के लिए 16 जनवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।