अभिनेता आमिर खान रविवार सुबह नेपाल पहुंचे। 58 वर्षीय अभिनेता काठमांडू सिटी से करीब 12 किलोमीटर दूर बुधानिलकंठा स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में रुकेंगे और वहां एक 10 दिवसीय मेडिटेशन कोर्स में शामिल होंगे। गौरतलब है कि आमिर ने अपनी आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद घोषणा की थी कि वह कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं।