inshorts

10 दिनों से ज़्यादा एमपी के सीएम नहीं रहेंगे शिवराज: राज्य के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने रविवार को दावा किया कि शिवराज सिंह चौहान अब 10-दिनों से ज़्यादा राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, "पिछले 8-दिनों से आरएसएस प्रमुख भोपाल में...थे...उन्होंने देखा कि कैसे शिवराज के राज में मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है...किसान दुखी हैं...आरएसएस के इशारे पर...मुख्यमंत्री बदला जाएगा।"