महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोक करने पर हुए विवाद को लेकर मुंबई पुलिस सोमवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा के मुंबई स्थित घर पहुंची। मुंबई पुलिस के उनके घर पर पहुंचने को लेकर कुणाल ने 'X' पर लिखा, "ऐसे पते पर जाना जहां मैं पिछले 10 वर्षों से नहीं रहा हूं, केवल समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है।"