100% बढ़ा डिक्सन टेक का मुनाफा, बुधवार को फोकस में रह सकते हैं शेयर
डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 100% बढ़कर ₹280.02 करोड़ हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह मुनाफा करीब ₹140 करोड़ था। इन नतीजों के बाद बुधवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।