केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा पार होने को 'ऐतिहासिक और गौरवमयी क्षण' बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूं...सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार।" बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, पहली 50 करोड़ खुराक 203 दिन में और बाकी 50 करोड़ खुराक 76 दिन में लगाई गईं।