दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा है, "कुछ हस्तियां 1,000 साल में 1 बार जन्म लेती हैं। लता जी ऐसे ही शख्सियत थीं।" उन्होंने आगे कहा, "देश में कोई ऐसा शख्स नहीं है जिस तक उनका संगीत न पहुंचा हो। वह अपनी आवाज़ से हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर देती थीं।"