10000 बच्चों की नौकरी लगवाएंगे, सीवी-बायोडाटा दीजिए; प्रशांत किशोर का बांकीपुर में एलान
बांकीपुर (बिहार) से विधायक बने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बेरोज़गार युवाओं को नौकरी देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी लेकिन वह अपनी पहचान से कम-से-कम 10000 परिवारों के बच्चों को देशभर में नौकरी दिलवाएंगे। उन्होंने युवाओं से उनकी सीवी और बायोडेटा को अपने कार्यालय में जमा करवाने को कहा है।