102 वर्षीया ने निभाया था 'दादी सेतु' का रोल: 'स्वदेस' के 17 वर्ष होने पर आशुतोष गोवारिकर

अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'स्वदेस' के 17 वर्ष पूरे होने पर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने शुक्रवार को एक ट्वीट में खुलासा किया कि 'दादी सेतु' के रोल में एक 102 वर्षीय वृद्धा थीं। उन्होंने लिखा, "दादी सेतु के किरदार के लिए 30 में से 8 महिलाओं का ऑडिशन लिया...सभी को कैमरे की ओर देखकर एक शब्द कहना था- 'बिजली'।"