अमेरिका में क्यों हो रहे हिंदू मंदिरों पर हमले? 105 सांसदों ने FBI को लिखा पत्र
राजा कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में 105 अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय समूह ने FBI निदेशक काश पटेल को पत्र लिखकर इलिनॉय के बालाजी मंदिर पर हुई गोलीबारी की कोशिश को हेट क्राइम मानकर जांच की मांग की है। 19 वर्षीय आरोपी के पास श्वेत वर्चस्ववादी मैनिफेस्टो और हथियार मिले थे। FBI से 29 अक्टूबर तक जवाब मांगा गया।