10वें बच्चे के पिता बनने वाले हैं अभिनेता निक कैनन, शेयर किया मैटरनिटी फोटोशूट का वीडियो
अमेरिकी अभिनेता निक कैनन 10वीं बार पिता बनने वाले हैं और यह मॉडल ब्रिटनी बेल संग उनकी तीसरी संतान होगी। उन्होंने बेल के मैटरनिटी फोटोशूट का वीडियो शेयर किया। जुलाई में उनका आठवां व मॉडल ब्री टेसी के साथ पहला बच्चा हुआ था और जून में उन्होंने बताया था कि ऐबी डा ला रोसा उनके 9वें बच्चे को जन्म देंगीं।