11 माह के बेटे को कोविड-19 होने के बाद 104.2°F बुखार था, आईसीयू में था भर्ती: जानकी

टीवी ऐक्टर नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख ने बताया है कि हाल ही में कोविड-19 संक्रमित हुए उनके 11 महीने के बेटे सूफी को 104.2°F बुखार होने के बाद कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया था। बकौल जानकी, बुखार कम करने के लिए उसे सेलाइन चढ़ाया गया, ऐंटीबायोटिक व इंजेक्शन दिए गए और बुखार 3 दिन के बाद उतरा।