भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं का वीज़ा रद्द कर भारत आने से रोका गया: शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में विदेश मंत्रालय से मंज़ूरी पाए 315 वक्ताओं में से 115 को भारत में प्रवेश से रोका गया या उनके वीज़ा रद्द कर दिए गए। थरूर ने इसके पीछे का कारण गृह मंत्रालय का निर्देश बताया और सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज़ें दबाने का आरोप लगाया।