सरस्वती साड़ी डिपो का ₹160 करोड़ का आईपीओ 12 अगस्त को खुलने जा रहा है और 14 अगस्त तक इसकी बोली लगेगी। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इसके लिए प्राइस बैंड ₹152-160 प्रति शेयर तय किया गया है। यह कंपनी महिलाओं के कपड़े/साड़ी बनाने और उनकी होलसेलिंग के कारोबार में है।