12 जनवरी से शुरू हफ्ते में ट्रेड के लिए फ्री होंगे ₹21000 करोड़ के शेयर

12 जनवरी से शुरू हो रहे हफ्ते में 11 कंपनियों के करीब ₹21,001.99 करोड़ के शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। इनमें वेकफिट इनोवेशंस, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स, कैनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, कोरोना रेमेडीज़, रूबिकॉन रिसर्च, ट्रैवल फूड सर्विसेज़, नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज़, कैनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी, पार्क मेडी वर्ल्ड और स्मार्टवर्क्स शामिल हैं।