मालेगांव (महाराष्ट्र) में एक 12-वर्षीय लड़के ने सूझबूझ दिखाते हुए तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में तेंदुए के ऑफिस केबिन में घुसने के समय लड़का दरवाज़े के पास बैठकर मोबाइल पर गेम खेलता दिखा। इसके तुरंत बाद बाहर जाकर लड़के ने दरवाज़ा बंद कर दिया।