चादर का फंदा बनाकर पंखे से झूल गया IIT रुड़की का छात्र, दरवाज़ा तोड़कर निकाला गया शव
IIT-रुड़की के 20-वर्षीय छात्र ने गुरुवार रात हॉस्टल में चादर से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, छात्र एक साल से अधिक समय से डिप्रेशन का इलाज करा रहा था। सिक्योरिटी गार्ड्स ने कमरे का दरवाज़ा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया।
read more at Hindustan Times


