inshorts

13 साल की उम्र में हुआ था प्यार, कैंसर के कारण उसकी मौत हो गई थी: विवेक ओबेरॉय

ऐक्टर विवेक ओबेरॉय ने कहा है, "जब मैं 13 साल का था तब मुझे प्यार हुआ था...मुझे यकीन था कि जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तो उससे (गर्लफ्रेंड) शादी करूंगा। मैंने शादी-बच्चों के बारे में भी सोचा था।" उन्होंने कहा, "जब मैं 18-साल का था तब उसकी ब्लड कैंसर से मौत हो गई...अपनी आंखों के सामने उसे दम तोड़ते देखा।"