13 साल की लड़की बनी एशियन गेम्स 2026 की 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर'; ₹24 लाख मिलेंगे
ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने रविवार को एशियन गेम्स-2026 के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर के खिताब दिए। फीमेल कैटेगिरी में यह पुरस्कार 13-वर्षीय चीनी स्विमिंग स्टार यू जिडी को मिला जिन्होंने इवेंट में 3 गोल्ड जीते। वहीं, पुरुषों में यह खिताब प्रतियोगिता में 3 मेडल जीतने वाले थाईलैंड के 20-वर्षीय पुरीपोल बूनसन को मिला। दोनों को ₹24-24 लाख का इनाम मिलेगा।