13 साल लगातार काम किया, मैं थक चुकी थी: फिल्मों से 2 साल का ब्रेक लेने पर अमला पॉल

ऐक्ट्रेस अमला पॉल ने फिल्मों से 2019 में 2-साल का ब्रेक लेने पर 'ईटाइम्स' से कहा है, "ऐसा फिल्में नहीं चलने या ऑफर न मिलने को लेकर नहीं किया था।" उन्होंने कहा, "उस समय करियर के सबसे बड़े ऑफर मिले थे...लेकिन मना करना पड़ा क्योंकि...ब्रेक की ज़रूरत थी।" बकौल अमला, 13 साल लगातार काम करने से वह थक गई थीं।