वर्जीनिया (अमेरिका) में पैर में पैराशूट उलझने के बाद 201-किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से ज़मीन पर गिरने वाली 35-वर्षीय महिला स्काईडाइवर की जान बचने के बाद उनकी तस्वीर वायरल हुई है। नवंबर-2021 में जॉर्डन हैटमेकर 13,500-फीट की ऊंचाई से गिरने के दौरान अपना रिलीज़ कॉर्ड खींचने के 20-सेकेंड बाद ज़मीन पर गिरी थीं। उनकी पीठ, पैर और टखना टूट गया था।