14 टन की वीणा से सजे 'लता मंगेशकर चौक' का यूपी के सीएम योगी ने अयोध्या में किया उद्धाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गायिका लता मंगेशकर की जयंती के मौके पर अयोध्या में स्टील व कांस्य से बनी 14-टन वज़नी वीणा से सजे 'लता मंगेशकर चौक' का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "इस चौक पर सदैव लता जी के भजन चलते रहेंगे और यह भगवान राम के प्रति उनके समर्पण को याद कराता रहेगा।"