14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख

मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। गौरतलब है, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिसके बाद ईडी ने 1 नवंबर की देर रात 12 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।