बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने 14 नवंबर के बजाय 26 दिसंबर को बाल दिवस मनाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया, "बाल दिवस 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस पर मनाया जाए ताकि हमारे बच्चों में राष्ट्रधर्म की भावना जागृत हो, बच्चों का जीवन आदर्शवादी व सिद्धान्तवादी बने।"