inshorts

14 बच्चों को जन्म दे चुकी महाराष्ट्र की महिला पर लगा पैसे के लिए 6 बच्चों को बेचने का आरोप

नासिक (महाराष्ट्र) में कथित तौर पर 14 बच्चों को जन्म दे चुकी एक 45-वर्षीय आदिवासी महिला पर पैसे के लिए अपने 6 बच्चों को बेचने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला के अक्टूबर में जन्मे बेटे की नियमित जांच के लिए आशा कार्यकर्ता के घर पहुंचने पर मामले का पता चला। डीसी ने जांच के आदेश दिए हैं।