15% तक चढ़ा पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज़ का शेयर, Q2 नतीजों व डिविडेंड के एलान के बाद आई तेज़ी
टेक्सटाइल कंपनी पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में बुधवार को 15% की तेज़ी आई जिसके कारण उसके शेयर ₹1,633.90 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। यह तेज़ी कंपनी द्वारा जुलाई-सितंबर 2025 के नतीजों के साथ-साथ ₹6 का अंतरिम डिविडेंड एलान किए जाने के बाद आई। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25.5% बढ़कर ₹73.3 करोड़ हो गया।