मिस यूनिवर्स 2026 के फिनाले से पहले 15 देशों ने प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है। छह एशियाई देशों का फ्रेंचाइज़ी संबंधी विवाद है जबकि नेपाल, अंगोला, जाम्बिया, ज़िम्बाब्वे और रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो ने वीज़ा संबंधी समस्याओं का हवाला दिया है। ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, मालदीव और मोरक्को ने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया।