15 मल्लाहों की हत्या, फूलन को चुनौती; कभी बीहड़ में बोलती थी कुसुमा नाइन की तूती

इटावा जेल में हत्या के मामले में सज़ा काट रही चंबल के बीहड़ों की कुख्यात डकैत कुसुमा नाइन का निधन हो गया है। कुसुमा ने फूलन देवी के एक लाइन में खड़े कर 22 लोगों की हत्या करने के बाद उससे बदला लेने के लिए 1984 में करीब 15-मल्लाहों को एक लाइन में खड़े कर गोली मारकर हत्या की थी।