कैलिफोर्निया (अमेरिका) में एक महिला ने 15 मिनट के अंतराल पर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया लेकिन बच्चों के जन्म का दिन, महीना और साल अलग-अलग है। दरअसल, महिला ने 31 दिसंबर 2021 को रात 11:45 बजे अपने बेटे को जन्म देने के बाद 2022 में बेटी को जन्म दिया। अस्पताल ने इसे 20 लाख में से एक मामला बताया।