15 साल की बेटी के बॉयफ्रेंड का पता चलने पर उसे 'वर्जिनिटी टेस्ट' कराने ले गए मां-बाप, मिली सज़ा

फ्रांस में 15 वर्षीय लड़की का जबरन 'वर्जिनिटी टेस्ट' कराने की कोशिश के मामले में उसके माता-पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। लड़की के बॉयफ्रेंड का पता चलने पर माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए थे। कोर्ट ने लड़की की मां को 3 महीने की जेल और बॉक्सर पिता को 6 महीने की निलंबित सज़ा सुनाई है।