15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने IPL इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
आरआर के ओपनर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। 15-वर्षीय वैभव ने आईपीएल 2026 में 48.50 के औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए जिसमें रिकॉर्ड 72 छक्के शामिल हैं। जीटी के शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इस सीज़न में क्रमश: 732 और 722 रन बनाए।