For the best experience use inshorts app on your smartphone

Ipl 2026 News

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार की जमकर तारीफ की और कहा, "उन्होंने शानदार वापसी की है।" उन्होंने आगे कहा, "उन पर दो साल का प्रतिबंध भी लगा था... अब ऐसा लग रहा है जैसे कश्मीर का एक जुझारू युवा ट्रॉफी उठा रहा है।"
short by Amardeep Sharma / 05:33 pm on 01 Jun
आरसीबी के बल्लेबाज़ टिम डेविड को आईपीएल 2026 के फाइनल में अंपायर नितिन मेनन की ओर आक्रामक तरीके से आइस बैग फेंकने पर आईपीएल 2027 के पहले मैच से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह वाकया आरसीबी की पारी के 10वें ओवर में क्रुणाल पंड्या का विकेट गिरने के बाद हुआ। उन पर मैच फीस का 50% जुर्माना भी लगा।
short by चंद्रमणि झा / 10:21 pm on 01 Jun
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का एलान किया है जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली को ओपनर्स चुना गया है। रजत पाटीदार को टीम का कप्तान जबकि इशान किशन को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। टीम में 4 विदेशी खिलाड़ियों में हेनरिक क्लासेन, सुनील नरेन, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर शामिल हैं।
short by चंद्रमणि झा / 10:54 pm on 01 Jun
2008 में टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अबतक 9 कप्तानों ने आईपीएल ट्रॉफी जीती है। एमएस धोनी और रोहित शर्मा 5-5 खिताबों के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। वहीं, गौतम गंभीर और रजत पाटीदार ने कप्तान के रूप में 2-2 आईपीएल खिताब जीते। शेन वार्न, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड वार्नर, हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर ने 1-1 खिताब जीता है।
short by Priyanka Verma / 09:14 am on 02 Jun
आरआर के 15-वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल-2026 में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने एसआरएच के खिलाफ 2-बार 12 छक्के जड़े। सूर्यवंशी ने एलएसजी के खिलाफ भी एक पारी में 10 छक्के लगाए थे। एसआरएच के अभिषेक शर्मा ने डीसी के खिलाफ 10 छक्के लगाए जबकि फिन एलन ने 2 बार 10 छक्के जड़े।
short by Priyanka Verma / 12:48 pm on 02 Jun
आईपीएल में डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 3 बार ऑरेंज कैप जीती है। उनके अलावा क्रिस गेल और विराट कोहली ने 2-2 बार यह कैप जीती है। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर, केएल राहुल और शुभमन गिल भी ऑरेंज कैप होल्डर रह चुके हैं। ऑरेंज कैप जीतने वाले माइकल हसी सबसे उम्रदराज़ जबकि वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
short by Himanshu / 06:24 pm on 02 Jun
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के उस वायरल वीडियो को फर्ज़ी बताया है जिसमें वह पेसर जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ने की बात कह रहे हैं। भोगले ने कहा, "वीडियो में वैभव को बदतमीज़ और घमंडी दिखाया गया है। ना वह सवाल पूछा गया था और ना वैसा जवाब दिया गया था।"
short by Himanshu / 06:57 pm on 02 Jun
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ ₹7 करोड़ है। आयकर की धारा 64(1A) के तहत, नाबालिग की आय आमतौर पर अधिक आय वाले माता-पिता की आय के साथ जोड़ी जाती है जिसमें ₹1,500 की छूट मिलती है। हालांकि, क्रिकेट जैसी प्रतिभा, कौशल या विशेष योग्यता से होने वाली आय पर नाबालिग को स्वयं टैक्स देना होता है।
short by चंद्रमणि झा / 10:10 pm on 02 Jun
आरसीबी के आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद जश्न के दौरान विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार ने 'किकली' डांस किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'किकली बॉयज़' कैप्शन के साथ यह वीडियो शेयर किया। गौरतलब है, आरसीबी ने अहमदाबाद में जीटी को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीता है।
short by चंद्रमणि झा / 10:21 pm on 02 Jun
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने IPL 2026 के लिए अपनी टीम चुनी है। उन्होंने ओपनर के रूप में वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल को चुना और मिडल ऑर्डर में विराट कोहली, हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार/नीतीश कुमार रेड्डी को जगह दी। टीम में विल जैक्स, क्रुणाल पंड्या, जेमी ओवरटन, सुनील नारायण, कगिसो रबाडा, भुवनेश्वर कुमार और जोफ्रा आर्चर शामिल हैं।
short by Aakanksha / 11:25 am on 03 Jun
क्रिकबज़ के मुताबिक, आईपीएल-2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान रहे ऋषभ पंत ने कुल 9 बार डीआरएस का इस्तेमाल किया था जिसमें उन्होंने बतौर फील्डिंग कप्तान 8 बार डीआरएस लिया। बकौल क्रिकबज़, ऋषभ के सभी रिव्यू असफल रहे थे। आईपीएल-2026 में एलएसजी ने 14 मैचों में से केवल 4 मैच जीते और अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रही।
short by Himanshu / 06:15 pm on 03 Jun
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली डिस्टल सेमिमेम्ब्रेनोसस टेंडन में चोट लगने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। यह हैमस्ट्रिंग की एक दुर्लभ चोट है जो घुटने के नीचे शिनबोन से जुड़ने वाले मोटे टेंडन को प्रभावित करती है। ऐसा माना जाता है कि यह चोट एथलीट्स में बिल्कुल भी आम नहीं है।
short by / 09:42 pm on 04 Jun
राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2025 की नीलामी में सिर्फ 2 टीमों ने उन पर बोली लगाई थी जिसे देखकर वह सोचते थे ऐसा क्यूं हुआ। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा मैं तो अच्छा खेलता हूं, मैंने ट्रायल्स में अच्छा किया है। बाकी टीमों को भी मेरे लिए बोली लगानी चाहिए थी।"
short by चंद्रमणि झा / 03:46 pm on 07 Jun
आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने विराट कोहली के आईपीएल से संन्यास लेने की खबरों पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा, "आरसीबी और कोहली एक सिक्के के दो पहलू हैं।" मेनन ने कहा, "मुझे यकीन है कि वह अगले 3-4 साल तक खेलेंगे... कम से कम 4 साल। वह फिट हैं, उनमें खेलने की भूख कभी खत्म नहीं होती।"
short by Himanshu / 03:28 pm on 19 Jun
RR के कोच कुमार संगकारा ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि आईपीएल-2026 में LSG के खिलाफ 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय वैभव ड्रेसिंग रूम में गए थे और डोनोवन फरेरा व लुआन-ड्रे प्रीटोरियस से कहा था, "मैं अब 13 छक्के...मारने वाला हूं।" मैच में वैभव ने 10 छक्के मारे थे।
short by पंकज कसरादे / 04:47 pm on 27 Jun
हुलिहान लोकी की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL का एंटरप्राइज़ वैल्युएशन 2026 में 11.4% बढ़कर $20.6-बिलियन (करीब ₹1.97 लाख करोड़) पहुंच गया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) $312-मिलियन (करीब ₹2,988 करोड़) की ब्रैंड-वैल्यू के साथ IPL की सबसे वैल्युएबल टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस $264-मिलियन के साथ दूसरे और कोलकाता नाइट राइडर्स $245-मिलियन के साथ तीसरे स्थान पर रही।
short by Rishi Raj / 05:34 pm on 29 Jul
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone