15 साल तक काम ही नहीं हुआ सिर्फ लौंडा नाच हुआ: लालू यादव पर बिहार के उप-मुख्यमंत्री

बिहार उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लेकर कहा है, "(बिहार में) 15 वर्षों तक काम ही नहीं हुआ सिर्फ नाच-गाना और लौंडा नाच होता रहा।" चौधरी ने कहा, "लालू यादव के राज्य में विकास की कोई बात नहीं हो रही थी। बिहार में विकास की चर्चा भी नहीं होती थी।''