भारत लगभग 15-वर्ष बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा या रविचंद्रन अश्विन के बिना घरेलू टेस्ट खेल रहा है। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ आज से शुरू हुए पहले टेस्ट में भारतीय एकादश में यह तिकड़ी नहीं है क्योंकि तीनों टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। आखिरी बार भारत ने इनके बिना घरेलू टेस्ट 2010 में नागपुर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था।