झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देते हुए कहा है कि 15 साल की उम्र पूरी कर चुकी मुस्लिम लड़की अभिभावकों के हस्तक्षेप के बिना अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने के लिए स्वतंत्र है। हाईकोर्ट ने 15-वर्षीय लड़की से शादी करने के लिए 24-वर्षीय युवक के खिलाफ लंबित आपराधिक कार्यवाही रद्द करते हुए यह टिप्पणी की।